Jallianwala Bagh Smarak : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग में हुए सौंदर्यीकरण के कार्य का वर्चुअल उद्घाटन किया। जलियावाला बाग के द्वार 14 माह बाद खुल रहे हैं। 20 करोड़ की लागत से जलियांवाला बाग का सौंदर्यीकरण किया गया है। उद्घाटन के बाद लाइट एंड साउंड कार्यक्रम होगा। शाम को जलियांवाला बाग जगमगा उठेगा। शहीद स्थली की आभा देखते ही बनेगी। समारोह में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने जलियांवाला बाग की एतिहासिकता के बारे में बताया। समारोह में पहुंचे जलियांवाला बाग के शहीद सरदार ठाकुर सिंह के पोते दलबीर सिंह, शहीद सुंदर सिंह के पोते हरप्रीत सिंह सहित अन्य शहीदों के स्वजन भी शामिल हैं। हरप्रीत सिंह ने कहा कि जलियांवाला बाग का रिनोवेशन बहुत ही सराहनीय है। समारोह में पहुंचे जलियांवाला बाग के शहीद सरदार ठाकुर सिंह के पोते दलबीर सिंह, शहीद सुंदर सिंह के पोते हरप्रीत सिंह सहित अन्य शहीदों के स्वजन भी शामिल हैं।
जलियांवाला बाग का नए अवतार में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
















