News24you

News you are looking for

जब फर्श पर सो गए धोनी, बगल में बैठ गए कोहली-पांड्या

चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में 26 रन की जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया चेन्नई से रवाना हो गई। दूसरा वन-डे 21 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस बीच बीसीसीआई ने टीम इंडिया की चेन्नई हवाई अड्डे पर फ्लाइट का इंतजार करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में एमएस धोनी जहां एयरपोर्ट की फर्श पर लेटकर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कप्तान कोहली, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल उनके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें केएल राहुल ने भी शेयर की हैं।
जब फर्श पर सो गए धोनी, बगल में बैठ गए कोहली-पांड्या

बीसीसीआई ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 1-0 से बढ़त लेने के बाद आप कैसे आराम करते हैं। हाल ही में श्रीलंका दौरे पर तीसरे वन-डे में दर्शकों द्वारा मैदान में बोतलें फेंकने पर भी जब मैच रोकना पड़ा तो समय का उपयोग करने के लिए धोनी ने मैदान में ही थोड़ी देर झपकी लगा ली।जब फर्श पर सो गए धोनी, बगल में बैठ गए कोहली-पांड्या
धोनी ने पहले वन-डे में 79 रन की पारी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने अर्धशतकों का शतक पूरा किया। भारत ने धोनी (79) और पांड्या (83) की पारियों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए और वर्षा प्रभावित मैच में डकवर्थ-लुईस नियम से ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से मात दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *