जबलपुरHOMEMADHYAPRADESH

जबलपुर में एक सैन्य अधिकारी की पत्नी ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पर लगाया बदसलूकी का आरोप

जबलपुर में एक सैन्य अधिकारी की पत्नी ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पर लगाया बदसलूकी का आरोप

जबलपुर में एक सैन्य अधिकारी की पत्नी ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राममूर्ति मिश्रा पर बदसलूकी करने और उसे थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

महिला का यह भी आरोप है कि शहर की गोरखपुर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के बजाए टालने का प्रयास किया। बाद में कहा कि जांच की जा रही है।

आरोपों से संबंधित एक वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने पार्किंग के विवाद में कहासुनी का मामला बताया। पुलिस कार्रवाई न होते देख सेना ने दखल दिया है। पीड़ि‍त महिला का सैन्य अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

सैन्य अफसर की पत्नी ख्याति चौहान ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से घटना का कथित वीडियो पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग भी किया है।

मामला शुक्रवार की शाम का बताया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि करीब सात बजे जीआरसी गेट के पास पार्किंग को लेकर राममूर्ति मिश्रा ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया।

Related Articles

Back to top button