Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

जबलपुर की बेटी की गोंड चित्रकला को प्रधानमंत्री ने भी सराहा

ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के बीच जनजातीय चित्रकारी को जबलपुर की बेटी खुशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने पेश किया। जिस खूबसूरती से गोंड चित्रकारी की गई थी उसे प्रधानमंत्री ने भी खूब सराहा। सिर्फ यही नहीं खुशी ने अपनी कला के अलावा संभाग के अन्य विद्यार्थियों के चित्रकला को प्रभावी प्रस्तुतिकरण दिया।

केन्द्रीय विद्यालय खमरिया खुशी यादव कक्षा दसवीं की छात्रा है। खुशी को गोंड चित्रकारी ने राष्ट्रीय स्तर की पहचान दी। खुशी ने बताया कि प्रधानमंत्री उनके काउंटर पर आए जहां उन्होंने चित्र की प्रदर्शनी लगाई थी। उन्हें गोंड चित्रकारी के अलावा अन्य साथियों की मधुबनी चित्रकला के बारे में बताया।

उन्होंने कला को सराहा। केन्द्रीय विद्यालय खमरिया के प्राचार्य गुरमीत सिंह ने बताया कि खुशी पिछले कई सालों से चित्रकारी कर रही है। उसका चयन कला उत्सव के जरिए हुआ। जिसमें प्रारंभिक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक वह जीतकर वहां पहुंची। खुशी के अलावा एक अन्य छात्रा रीवा से भी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। खुशी के पिता रविंद्र कुमार यादव रेलवे में पदस्थ है। जबलपुर से खुशी के चयन में विशेष रूप से क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर संभाग के माननीय उपायुक्त शेख ताजुद्दीन एवं सहायक आयुक्त डा. वंदना शेखर का योगदान रहा। केंद्रीय विद्यालय वाहन निर्माणी के प्राचार्य गुरमीत सिंह के प्रोत्साहन और कला शिक्षक गिरीश दुबे के कुशल मार्गदर्शन ने खुशी को इस कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में शिरकत करने के लिए प्रेरित किया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp