News24you

News you are looking for

जनता कर्फ्यू आज, बाजार से लेकर पार्क तक सब रहेंगे बंद

lockdown

Bhopal news: भोपाल,  कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप काफी हद तक कम होने के बाद राजधानी भोपाल में अनलॉक तो हो गया है, लेकिन रविवार को जनता कर्फ्यू जारी रहेगा। अत: आज बाजार, दुकान से लेकर पार्क तक सब बंद रहेंगे। जनता कर्फ्यू का पालन सुनिश्‍चित कराने के लिए पुलिस ने करीब 100 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए हैं।

रविवार को सुबह छह बजे से नौ बजे तक दूध और सब्जी मिल सकेगी। वहीं मेडिकल स्टोर व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए छूट रहेगी। इसके अलावा हाल ही में खुले वन विहार, शौर्य स्मारक सहित अन्य पार्क बंद रहेंगे। बता दें कि एक जून के अनलॉक के बाद आठ जून से कपड़ा और 16 जून से होटल व रेस्टारेंट सहित अन्य बाजार खोले गए थे। खास बात यह है कि वैक्सीनेशन कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों सहित प्रेरकों को भी आने-जाने की छूट रहेगी।

कल यानी 21 को शुरू हो रहे टीकाकरण महाअभियान में टीका लगवाने के बाद दूसरे दिन यानी 22 जून को शहर के कुछ रेस्‍तरां में आपको कोई भी व्‍यंजन ऑर्डर करने पर बिल में 10 से 15 फीसद की छूट मिल सकती है। इसके लिए आपको टीका लगवाने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। दरअसल, जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए रेस्‍तरां संचालकों ने इस पर सहमति दी है। अपर कलेक्टर उमराव सिंह मरावी ने बताया कि सागर गैरे के सभी आठ आउटलेट्स, विष्णु फास्ट फूड के सभी आउटलेट्स, बापू की कुटिया के सभी आउटलेट्स, मनोहर डेयरी के सभी आउटलेट्स, नूरे सबा होटल, जहांनुमा पैलेस, जहांनुमा रिट्रीट, सयाजी होटल, राजहंस होटल, वृंदावन ढाबा, रंजीत होटल, हकीम रेस्टोरेंट के सभी आउटलेट्स, जम जम रेस्‍टोरेंट्स, अलबेक रेस्टोरेंट, इंडियन कॉफी हाउस के सभी आउटलेट्स, मिलन रेस्टोरेंट, आमेर हट, आमेर ग्रीन होटल आदि शहर में कोरोना टीकाकरण को प्रोत्साहित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे।