News24you

News you are looking for

Zydus Cadila ने Corona दवा Virafin की कीमत 11995 रुपये प्रति डोज तय की

Zydus Cadila ने Corona दवा Virafin की कीमत 11995 रुपये प्रति डोज तय की

कोविड-19 की दवा के लिए इमरजेंसी यूज अप्रूवल हासिल करने के बाद Zydus Cadila ने अपनी इस दवा Virafin की कीमत 11995 रुपये प्रति डोज तय की है। CNBC TV-18 की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इस दवा को डिस्पैच करना भी शुरु कर दिया है।

गौरतलब है कि Virafin कोविड -19 मरीजों के लिए एक सिंगल डोज दवा है।

इसको ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से 23 अप्रैल को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिली है। Zydus Cadila का दावा है कि यह दवा कोविड-19 मरीजों के ऑक्सीजन सपोर्ट जरुरत को कम करता है।

Virafin को तकनीकी तौर पर Pegylated Interferon alpha-2b के नाम से जाना जाता है। इस दवा ने अपने क्लीनिकल ट्रायल में कोविड-19 मरीजों पर अच्छा असर दिखाया है।

कंपनी ने कहा है कि यह दवा कोविड के प्रारंभिक अवस्था में दिए जाने पर मरीज में वायरल लोड घटाता है। इससे मर्ज ने लड़ने में काफी अच्छी सहायता मिल सकती है।

Zydus Cadila ने दावा किया है कि Virafin से ट्रीट किए गए 91.15 फीसदी मरीज 7 दिन के अंदर RT-PCR टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं।

पूरे देश में कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की वजह से राज्य ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। हेल्थ मिनिस्ट्ररी के आकंड़ों के मुताबिक 11 मई को पिछले 24 घंटे में देश भर में 3 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

देश के तमाम राज्यों में ऑक्सीजन की शॉर्टेज कोरोना मरीजों के ईलाज में बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। इस स्थिति में Virafin का उपयोग सप्लीमेंट ऑक्सीजन के तौर पर किया जा सकता है जिससे ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे राज्यों को राहत मिलेगी।