News24you

News you are looking for

कोरोना कहर को रोकने के लिए तमिलनाडु में 10 से 24 मई तक कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान

कोरोना कहर को रोकने के लिए तमिलनाडु में 10 से 24 मई तक कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु ने भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु सरकार ने ऐलान किया है कि कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए राज्य में 10 मई से अगले दो सप्ताह तक कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। यानी तमिलनाडु में 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन रहेगा। बता दें कि तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है।

तमिलनाडु में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 26,465 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,23,965 हो गई। बीते 24 घंटे में 197 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 15,171 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 22,381 लोगों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,35,355 है। चेन्नई में संक्रमण के 6,738 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,77,042 हो गई है। अब तक 5,081 रोगियों की मौत हो चुकी है।