News24you

News you are looking for

कोरोना कम आंदोलन तेज: संयुक्त किसान मोर्चा को कांग्रेस समेत 12 पार्टियों का मिला समर्थन, 26 मई को देश में प्रदर्शन

कोरोना कम आंदोलन तेज: संयुक्त किसान मोर्चा को कांग्रेस समेत 12 पार्टियों का मिला समर्थन, 26 मई को देश में प्रदर्शन

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के मामले पर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। किसान नेताओं के साथ विपक्षी पार्टियां भी खड़ी है। कांग्रेस समेत 12 दलों ने संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले का समर्थन किया है। कोरोना काल के बीच 26 मई को देश भर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। बता दें इस दिन किसान आंदोलन को 6 महीने को पूरे हो जाएंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार 12 विपक्षी पार्टियों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें 12 मई को लिखे गए लेटर का भी जिक्र है। जिसमें नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। विपक्षी दलों ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। कानूनों के विरोध में 28 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन जारी है।

इधर संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। वह बातचीत करने की अपील की है। संयुक्त किसान मोर्चा ने पत्र में कहा है कि सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रमुख होने के नाते बातचीत फिर से शुरू करने की जिम्मेदारी आप पर है। अगर सरकार बातचीत करके हमारी समस्याओं का समाधान करे तो किसान अपने घर चले जाएंगे।