News24you

News you are looking for

केलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना में कई लोगों की मौत

केलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना में कई लोगों की मौत

कैलिफोर्निया. सैन होज़े में गोलीबारी की घटना में कई लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हो गए. प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी. सैन होज़े शहर के उत्तर में वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी यार्ड में बुधवार सुबह गोलीबारी की यह घटना हुई.

सांता क्लारा काउंटी शेरिफ के अधिकारियों ने बुधवार सुबह एक ब्रीफिंग के दौरान कहा फिलहाल इस घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है. लेकिन इस घटना में कई लोगों की मौत की आशंका है और कई लोग घायल हुए हैं. उन्होंने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कितने लोगों की जान गई है. लेकिन उनका कहना है कि कई पीड़ित वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी से संबंधित हैं.

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में हमलावर की भी मौत हो गई. खबर लिखे जाने तक हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है