News24you

News you are looking for

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मध्य प्रदेश को सौगात, बालाघाट NH को स्वीकृति

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मध्य प्रदेश को सौगात, बालाघाट NH को स्वीकृति

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (nitin gadkari) ने बुधवार को मध्य प्रदेश (madhya pradesh) को बड़ी सौगात दी है। दरअसल लंबे समय से इंतजार कर रहे बालाघाट (balaghat) के नेशनल हाईवे रोड (national highway) पर आज मुहर लग गई है।

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र जिले के भंडारा, मोहदी, तुमसर, बारपेटा और बालाघाट के बीच सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करते हुए मसौदा अधिसूचना (draft notification) जारी की गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने टि्वटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है।

वहीं मध्यप्रदेश के बालाघाट के राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने नितिन गडकरी का धन्यवाद ज्ञापन किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि निश्चित है इससे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

बता दें कि लंबे समय से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच मोहादी, तुमसर, बारपेटा और बालाघाट को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की कवायद तेज थी कई बार इस पर चर्चा भी किए गए थे। जिस पर आखिरकार आज मुहर लग गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को मसौदा अधिसूचना जारी की। गडकरी ने बताया कि अयोध्या में करीब 80 किलोमीटर रिंग रोड और 275 किलोमीटर अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा।देश-विदेश के पर्यटक इस फोर लेन सड़क के जरिए अयोध्या में 84 कोस परिक्रमा कर सकेंगे।