HOMEMADHYAPRADESH

कांग्रेस को लग सकता है एक और झटका, यहां के कांग्रेस विधायक थाम सकते हैं भाजपा का दामन

कांग्रेस को लग सकता है एक और झटका, यहां के कांग्रेस विधायक थाम सकते हैं भाजपा का दामन

भोपाल से मिल रही यह खबर बड़ी है। खबर सही होती है तो उप चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगने वाला है।

प्रदेश में 4 सीटों के उपचुनाव के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका देने के लिए भाजपा पूरी तैयारी कर चुकी है। मध्यप्रदेश में पिछले साल दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हुए थे और कांग्रेस को अपनी सरकार भी गंवानी पड़ी। इस कष्ट से अभी कांग्रेस उबर नहीं पाई थी कि भाजपा ने एक सियासी बिसात बिछा दी।

कांग्रेस के बड़वाह से सचिन बिरला भारतीय जनता पार्टी मैं शामिल हो सकते हैं, सचिन बिरला पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नजदीकी बताई जाते हैं लेकिन अभी कुछ दिनों से उन दोनों के बीच नजदीकी दूरियों में तब्दील हो चुकी है और सचिन बिरला की बीच में भी कुछ खबरें आई थी कि जल्द से जल्द भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं और अब यह लगभग तय हो चुका है और भेड़िया में सीएम की सभा में भाजपा का दामन थाम सकते हैं अगर ऐसा होता है तो सचिन बिरला कांग्रेस को एक बहुत बड़ा झटका दे सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button