News24you

News you are looking for

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर; मेडिकल भत्ते को 5000 रुपए से बढ़ाकर 25000 किया गया

pf_money

भोपाल। देश भर की केंद्रीय कर्मचारी (central employee) लंबे समय से डीए (DA) बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही थी जुलाई में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (dearness allowance) अदा किए जाएंगे।

इस बीच केंद्र सरकार (central government) ने महंगाई भत्ते के साथ-साथ मेडिकल भत्ते (medical allowance) में भी बढ़ोतरी की है। दरअसल शिक्षा विभाग (education department) द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। जिस सर्कुलर के मुताबिक मेडिकल भत्ते को 5000 रुपए से बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया गया है।

दरअसल नवोदय विद्यालय में नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा उनके मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। शिक्षा विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य के मेडिकल भत्ते को 5000 रुपए से बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिए गए हैं। हालांकि इन भत्तों का लाभ उन्हें तभी मिलेगा, जब कर्मचारी सरकारी अस्पताल केंद्र सरकार द्वारा तय अस्पताल में इलाज करवाएंगे।

कर्मचारी द्वारा यह लाभ उनके या उनके परिवार के सदस्यों के बीमार होने पर लिया जा सकेगा। इसके अलावा इसके नवीन सभी नियम पहले की तरह ही रखे गए हैं। बता दे विभाग द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक यह आदेश 1 जुलाई से प्रभावी होगा।

वहीं केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर अब जल्दी फैसला आने वाला है। रिपोर्ट की माने तो 26 जून को पर्सनल और ट्रेनिंग विभाग की बैठक है। जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक मैं केंद्रीय कर्मचारी के बकाए को रिलीज करने के बारे में चर्चा होगी। वही माना जा रहा है कि 1 जुलाई से केंद्र सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर सकती है।