Monday, November 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

कन्नौज में बस ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग 9 यात्री जिंदा जले, कई गम्भीर

कन्नौज में बस ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग 9 यात्री जिंदा जले, कई गम्भीर

कानपुर। कन्नौज में शुक्रवार रात करीब 9 बजे सवारियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। छिबरामऊ में जीटी रोड पर हुई इस टक्कर के बाद बस और ट्रक में आग लग गई। बस में 50 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 10-15 सवारियों ने बस से बाहर कूदकर जान बचाई। 

हादसे में कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि 13 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों से तुरंत मौके पर पहुंचने, राहत और बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम देने के निर्देश दिए हैं। 

कोहरे की वजह से हुई भिड़ंत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्लीपर बस फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी। कोहरे की वजह से बस सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। ट्रक में आग लगी, जिसने बस को भी चपेट में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *