Monday, November 23, 2026
Latest:
शहर

कटनी ग्रामीण रामू,बहोरीबंद रवि, वि.गढ़ प्रमोद, तथा बरही में डारेश्वर पाठक बने भाजपा मंडल अध्यक्ष

कटनी ग्रामीण रामू,बहोरीबंद रवि, वि.गढ़ प्रमोद, तथा बरही में डारेश्वर पाठक बने भाजपा मंडल अध्यक्ष

कटनी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास के निर्देशानुसार
कटनी ग्रामीण मंडल,बरही मंडल,विजयराघवगढ़  मंडल एवं बहोरीबंद मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है । भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने कटनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेतु रामू प्रसाद साहू,बरही मंडल अध्यक्ष हेतु डारेश्वर पाठक,विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष हेतु प्रमोद शुक्ला,बहोरीबंद मंडल अध्यक्ष हेतु रवि पाण्डेय की नियुक्ति की घोषणा की है । ज्ञात हो कि भाजपा कटनी जिले में 13 मंडल है जिनमें से 09 मंडल पूर्व में ही घोषित हो गये थे शेष 04 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकांमनाएॅ देते हुये निष्ठापूर्वक कार्य करने का आग्रह किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *