
कटनी। बड़वारा- कार्यकर्ताओं से निरन्तर संवाद तथा बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए भाजपा हमेशा सक्रिय रहती है। कार्यकर्ता आधारित हमारी पार्टी में संगठन पर्व के तहत प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी की मंशा एवं कुशल निर्देशन में यह अभियान ऐतिहासिक बनेगा। उक्त विचार आज शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह ने विधानसभा बड़वारा में बूथ विस्तारक योजना में बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते व्यक्त किये।

शहडोल सांसद हिमान्द्री सिंह का आज सुबह 12 बजे तहसील बड़वारा बूथ विस्तार कार्यक्रम का जायजा लेने पहुँची। बड़वारा ग्राम पंचायत भवन में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की , जनसमस्याओं को लेकर संबधित अधिकारियों को त्वरित काम करने के निर्देश दिए ,
बिजली समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश

ग्रामीणों से लगातार बिजली संबधित मिल रही शिकायतों से नाराज सांसद हिमान्द्री सिंह ने ऐई को फोन पर तो जेई को सामने बुलाकर दो दिन के अंदर समस्या का निराकरण कर अवगत कराने निर्देश दिया।
ग्राम पंचायतों में सुनी समस्याएं
ग्राम पंचायत बड़वारा , परसेल , भजिया ,भुड़सा, पनसोखर में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के विषय मे जाना और उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं को अवगत कराकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।
प्रत्येक कार्यकर्ता इस योजना में सहभागिता निभाएं
हिमाद्री सिंह बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बड़वारा मण्डल में पहुंची जहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना संगठन के विस्तार के साथ साथ आमजन मानस से संपर्क करने का भी अभियान है। यह अभियान संगठन शिल्पी स्व कुशाभाऊ ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का अभियान है। श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए पार्टी द्वारा बूथ विस्तारक योजना जैसा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम तैयार किया है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस योजना में अपनी-अपनी भूमिका के अनुरूप में भाग लेकर इसे सफल बनाना चाहिए।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी सिंह, मंडल अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र बहादुर सिंह जी, अनुराग गुप्ता ,हर्ष द्विवेदी , वीरभद्र दुबे, अजय सोनी, विनोद रजक, पुष्पेंद्र गोस्वामी, राघवेन्द्र गुप्ता, केतन गर्ग, राजेश सिंह महामंत्री, अशोक सोनी, महेंद्र जैसवाल, खेमचंद यादव, सचिन सिंह, राजेंद्र कोल, गजेन्द्र उपाधाय, गुड्डू साहू, भुवनेश्वर त्रिपाठी, बबलू चौधरी, सौरभ सिंह, शुभम श्रीवश, विनय नागवंशी , राजाराम सेन, रेवा शर्मा, इंद्रजीत पटेल, अमित राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








