News24you

News you are looking for

ओपन बुक प्रणाली से होंगी उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा की परीक्षाएं

ओपन बुक प्रणाली से होंगी उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा की परीक्षाएं

भोपाल।  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की परीक्षाएं गत वर्ष के अनुसार ही होंगी। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री श्री @DrMohanYadav51, तकनीकी शिक्षा मंत्री @yashodhararaje तथा स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री @Indersinghsjp वी.सी.से शामिल हुए।

उच्च शिक्षा की परीक्षाएं गत वर्ष अनुसार ओपन बुक पद्धति से होंगी। निर्धारित तिथि व समय पर विद्यार्थी को ऑनलाइन प्रश्न पत्र प्राप्त होगा, जिसका उत्तर वह घर बैठे ही उत्तर पुस्तिका में लिखकर नजदीकी संग्रहण केंद्र में जमा करा देगा।

स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जून 2021 में होंगी तथा परिणाम जुलाई 2021 में आएगा। इसी प्रकार स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई 2021 में होंगी तथा परिणाम अगस्त 2021 तक आएगा।

इसी के साथ तकनीकी  शिक्षा  की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी तथा ओपन बुक पद्धति पर आधारित होंगी।परीक्षार्थी ऑनलाइन ही उत्तर लिखेंगे।समय 2 घंटे होगा। मूल्यांकन में 50% पिछले सेमेस्टरों तक अर्जित सीजीपीए का अधिभार मान्य किया जाएगा।परीक्षाएं जून एवं जुलाई में होंगी तथा परिणाम 10 दिन में आ जाएंगे।

सीएम श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी,परन्तु जो विद्यार्थी चाहेंगे बाद में परीक्षा दे सकेंगे। आंतरिक मूल्यांकन का काम वैज्ञानिक पद्धति से होगा तथा शिक्षा मंत्रियों का समूह विषय विशेषज्ञों से चर्चा कर इसकी प्रक्रिया के संबंध में निर्णय लेगा।