HOME

Betul Accident : घाटी पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, पूजन करने जा रहे 40 लोग घायल

Betul Accident : घाटी पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, पूजन करने जा रहे 40 लोग घायल

Betul Accident : घाटी पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, पूजन करने जा रहे 40 लोग घायल । जिले के भीमपुर विकासखंड में आने वाले ग्राम डोडाजाम के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्‍टर-ट्राली में सवार 40 लोग घायल हो गए। इनमें चार लोगों को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के धारणी, चिपौली समेत अन्य गांवों के लोग भैंसदेही के गुप्तवाड़ा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सोमवार सुबह जा रहे थे। भीमपुर के कुनखेड़ी–डोडा जाम के पास सुबह करीब चार बजे ट्रैक्टर चालक रास्ता भटक गया। वह ट्रैक्टर को भैंसदेही मार्ग के बजाय उत्तरी घाट की ओर ले गया। घाट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग घायल हो गए। जैसे-तैसे डायल 100 को सूचना दी गई। इसके बाद सभी घायलों को भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

भीमपुर से युनुस खान ने बताया कि भीमपुर से करीब 35 किमी की दूरी पर कुनखेड़ी डोडा जाम के उत्तरी घाट में हादसा हुआ है। मोबाइल का कवरेज भी मौके पर नही था। हादसे में महाराष्ट्र के धारणी समेत अन्य जगह के लोग घायल हुए हैं। घायलों में काबू बाई पति रामकिशन भिलवाकर 45 वर्ष, लखभाय पति मोहन कासडेकर उम्र 35 वर्ष, सुगंती पति बापूराव जाम्बेकार, भूजीलाल ठिकारे, काल्या भैयालाल भिलावकर, रविन्द्र रामलाल कडेकर, राजेन्द्र रामलाल उम्र 8 वर्ष, सुमन पति रामलाल, रमेश पिता लालजी सिलेकार, सुन्दर बाई पति हीरालाल, हीरा पति लच्छू सेलेकर, चंद्रा बाई सैलेकर, करीना छोटेलाल, सलिता रमेश, सचिन रामा, चरकाय बाई पति रामचन्द्र पाठक, अकला बाई मंशाराम पिता गंगाराम, सुन्दर बाई गंगाराम, ओमप्रकाश रामा, शिकारी ओमकार, लक्ष्मन सोमा, रामा सोना, लखन लाल, रामचन्द, सुंदा बाई, वैष्णवी मुकेश दो साल, बुंदिया बाई, बेबी बाई, शांति बाई और प्यारे लाल घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button