उप चुनाव के लिए भाजपा ने इन नेताओं को सौंपे संगठनात्मक दायित्व

यह दायित्व सरकार और संगठन के समन्वित स्वरूप में तय किए गए हैं।

मध्य प्रदेश में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनावों  तारीखों का ऐलान नहीं किया हो, लेकिन इसके पहले भाजपा ने तैयारियां शुरु कर दी है। भाजपा ने प्रदेश में आगामी दिनों में संभावित एक लोकसभा क्षेत्र और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की दृष्टि से दायित्व तय किए हैं। यह दायित्व सरकार और संगठन के समन्वित स्वरूप में तय किए गए हैं।

खण्डवा लोकसभा क्षेत्र (Khandwa Lok Sabha Constituency) का विस्तार जिन चार जिलों तक है, उन चारों जिलों के अनुसार संगठनात्मक रूप से दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें बुरहानपुर जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष  आलोक शर्मा, खण्डवा जिले में प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, देवास जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष  चिंतामणि मालवीय तथा खरगोन जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष  जीतू जिराती जिला स्तर पर दायित्व संभालेंगे।

इसके अलावा खण्डवा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रवार विकेन्द्रित दायित्व भी सौंपे गए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री  तुलसी सिलवाट एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष  बहादुर सिंह सौधिंया। बुरहानुपर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री  इंदर सिंह परमार तथा संगठनात्मक दृष्टि से वरिष्ठ नेता  गोपीकृष्ण नेमा। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री  विजय शाह और संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार।

किसको कहां मिली जिम्मेदारी

Exit mobile version