HOMEMADHYAPRADESH

इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में TI ने महिला ASI को गोली मारी, फिर खुद को

इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में TI ने महिला ASI को गोली मारी, फिर खुद को

इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में एक TI ने पहले महिला ASI को गोली मारी, फिर खुद को मार कर खुदकुशी कर ली। माना जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है।

पुलिस कंट्रोल रूम में गोली लगने से एक टीआई की मौत हो गई, वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि महिला एएसआई को गोली मारने के बाद टीआई ने खुद को गोली मारी है। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं।

जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की है। मृतक की पहचान टीआई हाकम सिंह पंवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे यहां एक महिला एएसआई  रंजना खेड़े से मिलने पहुंचे थे। एएसआई को भी गोली लगने की सूचना है। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले टीआई ने महिला एएसआई को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। मिश्र ने बताया कि कंट्रोल रूम के पास में घटना हुई है। जिसमें एक टीआई जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है, वे इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ एएसआई महिला के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ। इसमें एएसआई पर गोली चलाई गई और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ है।

घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। वह बात भी कर रही है। उनसे आगे की बातों की जानकारी ली जा रही है कि इस मुद्दे पर अचानक विवाद हुआ, क्या घटनाक्रम रहा। यह पता किया जा रहा है ।टीआई हाकम सिंह पवार हैं जो भोपाल में पदस्थ हैं उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है। साथ ही इस घटना से जुड़े बाकी तथ्यों की जानकारी ली जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button