HOMEराष्ट्रीय

आगरा जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने लखनऊ में हिरासत में लिया, फिर दी जाने की अनुमति

आगरा जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने लखनऊ में हिरासत में लिया, फिर दी जाने की अनुमति

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी सरकार ने आगरा जाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद वह आगरा के लिए रवाना हो गईं। इसके पहले उन्होंने आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर रोक लिया गया था और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। प्रियंका गांधी आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रही थीं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था पर फिर जाने की अनुमति दे दी।

जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था कि अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button