HOME

Boeing C-17 Globemaster: सुबह 4 बजे भारतीय छात्रों को लाने रोमानिया रवाना होगा IAF विमान ग्लोबमास्टर C17

सुबह 4 बजे भारतीय छात्रों को लाने रोमानिया रवाना होगा सेना का सबसे बड़ा विमान ग्लोबमास्टर C17

Boeing C-17 Globemaster: सुबह 4 बजे भारतीय छात्रों को लाने रोमानिया रवाना होगा IAF विमान ग्लोबमास्टर C17 यह विमान 700 लोगों को एक साथ ला सकता है।

पीएम ने एयरफोर्स को बुलाया
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद ली रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स से कम समय में अधिक लोगों को निकालने के लिए मदद करने को कहा है। भारतीय वायु सेना आज से ऑपरेशन गंगा में कई C-17 विमान तैनाती कर रही है। एयरफोर्स ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने पर सहमति जता दी है। हिंडन एयरबेस पर C-17 ग्लोबमास्टर और IL-76 उड़ान के लिए तैयार हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी।

फिलीपींस से काबुल तक संजीवनी बना C-17 ग्लोबमास्टर
C-17 ग्लोबमास्टर ने अफगानिस्तान में अशांति के दौरान 640 लोगों को लेकर उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना ने C-17 ग्लोबमास्टर विमान से भारतीयों को काबुल से दो बार एयरलिफ्ट किया था। भारत के पास 11 C-17 ग्लोबमास्टर विमान हैं। इस विमान का बाहरी ढांचा इतना मजबूत है कि इस पर राइफल और छोटे हथियारों की फायरिंग का कोई असर नहीं होता है।

Show More
Back to top button