Corona newsHOME

अनलॉक के बाद मध्य प्रदेश में राहत, मिले इतने पॉजिटिव

पिछले 24 घंटे में  यानि कोरोना कर्फ्यू के 49 दिन के बाद और अनलॉक के पहले दिन 991 नए केस मिले और 45 की मौत हुई।इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 17136 हो गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में 1 जून से अनलॉक 2021 (Unlock 2021) की प्रक्रिया शुरु हो गई है। पिछले 24 घंटे में  यानि कोरोना कर्फ्यू के 49 दिन के बाद और अनलॉक के पहले दिन 991 नए केस मिले और 45 की मौत हुई।इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 17136 हो गई है। इसी के साथ  मध्य प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट लगातार घटता हुआ 2 जून 2021 को 1.24 प्रतिशत रह गया है।

दरअसल, एक जून को MP में 79 हजार 794 टेस्ट किये गये, जिसमें से 991 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आये। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हजार 136 है। एक्टिव केसेज की संख्या के हिसाब से 21 अप्रैल को मध्यप्रदेश देश में सातवें नंबर पर था, जो 2 जून 2021 की स्थिति में 17वें नबंर पर है। प्रदेश में प्रतिदिन नये पॉजिटिव प्रकरणों की तुलना में रिकवरी अधिक हो रही है। प्रदेश में रिकवरी रेट लगातार बढ़कर 2 जून को 96.77 प्रतिशत हो गया है।

MP में सात दिन की पॉजिटिविटी 2% है तथा आज की पॉजिटिविटी 1.24% है।प्रदेश के 24 जिलों में 1% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी तथा 27 जिलों में 5% तक साप्ताहिक पॉजिटिविटी है। सतना, छतरपुर, गुना, नरसिंहपुर, बड़वानी, हरदा, शिवपुरी, कटनी, छिंदवाड़ा, शाजापुर, डिंडोरी, सिंगरोली, मंडला, भिंड, आगर-मालवा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, उमरिया, दतिया, टीकमगढ़, अलीराजपुर, शहडोल तथा मंदसौर में 1% से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी है।

बुरहानपुर और पन्ना को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना के नये केसेज की तुलना में रिकवरी अधिक रही है। एक जून को अलीराजपुर जिले में एक भी पॉजिटिव प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ। प्रदेश में इंदौर को छोड़कर शेष 51 जिलों में 7 दिनों की पॉजिटिविटी दर 5% या उससे कम है।  एक जून 2021 को प्रदेश की 22 हजार 813 ग्राम पंचायतों में से 139 ग्राम पंचायतों में पाँच से अधिक सक्रिय केस है। तीन हजार 35 ग्राम पंचायतों में एक से चार तक सक्रिय केस है और 19 हजार 639 ग्राम पंचायतों में कोई भी सक्रिय केस नहीं है।

सीएम बोले- इंदौर देश में मॉडल बने।

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  इंदौर की पॉजिटिविटी रेट आज 3.3% आई है। इसके लिए प्रभारी मंत्री, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य तथा सभी संबंधित बधाई के पात्र हैं। इंदौर में 338 नए प्रकरण आए हैं तथा 7 दिन की औसत पॉजिटिविटी 5.5% है। कोविड अनुरूप व्यवहार के लिए इंदौर देश में मॉडल बने।
प्रदेश के चार जिलों में 20 से अधिक नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 338, भोपाल में 191, जबलपुर में 83 तथा ग्वालियर में 29 नए प्रकरण आए हैं।

24 घंटे में 45 ने तोड़ा दम, 31 जिलों में एक भी मौत नहीं

MP में पिछले 24 घंटे में 45 मरीजों ने दम तोड़ा है। 31 जिलों में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई, जबकि 10 जिलों में सिर्फ 1-1 मौत हुई है। इंदौर और जबलपुर में 4-4 के साथ भोपाल और ग्वालियर में 2-2 लोगों की कोरोना से जान गई है।पिछले 24 घंटे में अलीराजपुर में एक भी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है, जबकि 14 जिलों में 5 या इससे कम केस आए हैं। भिंड और हरदा में मात्र 1-1 नए संक्रमित मिले हैं। खंडवा, डिंडौरी और दमोह में 2-2 केस मिले। प्रदेश में सबसे ज्यदा इंदौर में 338, भोपाल में 191, जबलपुर में 83 व ग्वालियर में 29 नए संक्रमित मिले हैं।

10 जिलों में म्यूकोरमाइकोसिस के 987 एक्टिव केस

वही MP के 10 जिलों में म्यूकोरमाइकोसिस के 987 एक्टिव केस हैं। अब तक 402 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक जून को विदिशा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और छतरपुर में म्यूकोरमाइकोसिस का एक भी नया केस नहीं आया है।

Show More

Related Articles

Back to top button