News24you

News you are looking for

अच्छी खबर: जुलाई-अगस्त से शुरु हो जाएगा 12-18 साल के बच्चों का भी टीकाकरण

vaccine

कोविड संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच अच्छी खबर ये है कि जल्द ही 12 से 18 साल के बच्चों का Vaccination शुरु हो सकता है। कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एन.के अरोड़ा ने कहा कि जायडस कैडिला वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। और, जुलाई के अंत तक या अगस्त में हम 12 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को यह वैक्सीन देना शुरू कर सकते हैं। साथ ही, फाइजर वैक्सीन के भी जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है। मंजूरी मिलने पर बच्चों के लिए एक और विकल्प उपलब्ध हो सकता है।

संभावना है कि जायडस कैडिला जल्द ही अपने वैक्सीन जायकोव-डी के आपातकालीन उपयोग के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास आवेदन कर सकती है। आपको बता दें कि कंपनी ने दावा किया है कि यह वैक्सीन वयस्कों के साथ-साथ बच्चों को भी दिया जा सकता है। केन्द्र सरकार ने शनिवार को इस वैक्‍सीन की सूचना देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामे दिया, जिसमें कहा गया कि डीएनए वैक्‍सीन विकसित कर रही Zydus Cadila ने 12 से 18 साल की उम्र के बच्‍चों में अपना क्‍लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया और अब इसे मंजूरी मिलने का इंतजार है। जल्‍द ही यह इस आयु वर्ग के बच्‍चों के लिए उपलब्‍ध होगा।