Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

हाल ही में मोदी केबिनेट से हटाए गए बाबुल सुप्रियो ने की राजनीति से संन्यास की घोषणा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल (West Bengal 2021) से बड़ी खबर मिल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बंगाल में बीजेपी के बड़े नेता बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने राजनीति को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कहा है कि बीजेपी छोड़ रहा हू, लेकिन इसका मतलब ये नही है कि वे किसी दूसरी दल में जा रहे है। उन्होंने कहा कि  वे राजनीति (Bengal Politics) में सिर्फ समाज सेवा के लिए आए थे, अब उन्होंने अपनी राह बदलने का फैसला लिया है। हाल ही में उन्हें मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) से हटाया गया था।

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से दूसरी बार BJP सांसद बाबुल ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर राजनीति छोड़ने की घोषणा की। मैं 1 महीने के अंदर सांसद (BJP MP) के पद से इस्तीफा देकर मुझे मिला सरकारी घर खाली कर दूंगा।उनकी इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों और पार्टी नेताओं में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया हैं।वही पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

हालांकि मोदी कैबिनेट से हटाए जाने के बाद से ही बाबुल सुप्रियो के  राजनीति छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। वे सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट लिख ये इशारा कर रहे थे। बाबुल सुप्रियो ने अपने फेसबुक अकाउंट (Facebook account) पर बांग्ला में राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है।हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी ही उनकी पार्टी है और वह किसी और पार्टी में नहीं शामिल होने जा रहे हैं। उनके इस फैसले का संबंध मंत्रिमंडल से हटाए जाने से है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp