News24you

News you are looking for

विद्यार्थियों को फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग उनका नियंत्रण तथा पोषक तत्वों का प्रशिक्षण दिया गया। 

विद्यार्थियों को फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग उनका नियंत्रण तथा पोषक तत्वों का प्रशिक्षण दिया गया। 

विद्यार्थियों को फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग उनका नियंत्रण तथा पोषक तत्वों का प्रशिक्षण दिया गया।

कटनी। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासकीय आर के गौतम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरवारी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राचार्य संघ रत्न भेलावे के मार्गदर्शन में जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुख दुबे द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में रासायनिक खेती एवं जैविक खेती में अंतर जैविक खेती से लाभ एवं रासायनिक खेती से नुकसान की जानकारी दी गईजैविक खादों में सभी पोषक तत्व होते हैं । कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत फसलों के लिए आवश्यक 17पोषक तत्वों की जानकारी तथा पोषक तत्वों का वर्गीकरण हवा एवंपानी से मिलने वाले पोषक तत्व मुख्य पोषक तत्व द्वितीय पोषक तत्व एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की विस्तृत जानकारी दी गई फसलों में लगने वाले विभिन्न कीट एवंरोगों की जानकारी एवं उनका जैविक नियंत्रण जैविक खेती में गोबर एवं गोमूत्र का उपयोग देसी गाय के गोमूत्र का बीज उपचार जैविक कीटनाशक शीघ्र खाद एवं पौध पोषण में उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई फसलों में लगने वाले विभिन्न कीटो काटने वाले कुतरने वाले रस सूचक एवं फल छेदक कीटों की जानकारी दी गई व्यावसायिक शिक्षक प्रशिक्षण महेंद्र दोहरे ने प्रशिक्षण संपन्न कराने में सहयोग किया।