Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

यात्रियों के काम की खबर: भारी बारिश के चलते कैंसिल हो चुकी हैं ये ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट भी बदला, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train list: भारत में इस समय बारिश का मौसम चल रहा है और कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों में पहले ही बारिश से लोग परेशान थे और अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस बारिश के चलते आम लोगों का जीवन तो प्रभावित हुआ ही है, बल्कि कई राज्यों में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। रेल की पटरियों में पानी भरने के कारण भारतीय रेलवे को कई ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ी हैं और कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। यहां हम इन्हीं ट्रेनों के बारे में बता रहे हैं।

दक्षिण रेलवे ने ट्वीट के जरिए यात्रियों को जानकारी दी है कि कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है, जबकि गरीबरथ सहित कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में महाराष्‍ट्र में जोरदार बारिश की संभावना जताई है।

वशिष्ठ नदी का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर

बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश होने की वजह से वशिष्ठ नदी का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया है। महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी जिले को बाकी जगहों से जोड़ने वाले कोंकण रेलवे मार्ग पर पानी भरने से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसके साथ ही मध्य रेलवे की कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। वहीं चिपलून और कामठे स्टेशनों के बीच रेलवे पटरियों में पानी ओवरफ्लो होने के बाद रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

दक्षिण रेलवे ने बदला इन ट्रेनों का रूट

 

दक्षिण रेलवे ने ट्रेन नंबर 02618 जो हजरत निजामुद्दीन से चलकर एर्नाकुलम तक जाती है। उसका रूट बदल दिया है। यह स्‍पेशल ट्रेन 22 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन से रवाना हुई थी, लेकिन अब मनमाड़, दौंद, पुणे, मिराज, लोंडा और मडगांव जंक्‍शन से जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 06163 जो लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस से चलकर काचुवेली तक जाती है। इसे ‘गरीब रथ’ नाम से भी जानते हैं। यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलती है। इसे 23 जुलाई को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर मुंबई के लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस से रवाना होना था, पर अब इसे अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया गया है।

महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक की 8 ट्रेनों हुई कैंसिल

 

कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक बबन घाटगे के अनुसार महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक की 8 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इस रूट में कई नदियां, घाटियां और पहाड़ भी हैं। वहीं टिटवाला से इगतपुरी और अंबरनाथ से लोनावाला के बीच रलेव ट्रैक में पानी भरने के कारण इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

 

पुणे में भी बाढ़ जैसे हालात

 

भारी बारिश के चलते पुणे के भीमाशंकर मंदिर के आसपास भी बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। लगातार बारिश के चलते महाराष्ट्र में अलर्ज जारी किया गया है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 22 जुलाई को रत्नागिरी और रायगढ़ में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया हैं। यहां पहले ही कई इलाकों में जसजमाव हो चुका है, जबकि अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp