Saturday, October 24, 2026
Latest:
Corona newsHOME

बड़ी चिंता: 11 राज्‍यों के 44 जिलों में अभी भी CORONA संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने आज प्रेस वार्ता करके देश में कोरोना, नए केस, टीकाकरण एवं ऑक्‍सीजन को लेकर नई जानकारी दी है। मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया‍ कि राज्यों से ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों के बारे में अब तक की रिपोर्टों के अनुसार, एक राज्य ने हमें एक संदिग्ध मामले के बारे में सूचित किया। अब तक हमें रिपोर्ट भेजने वाले सभी राज्यों ने हमें यह नहीं बताया है कि उन्होंने विशेष रूप से ऑक्सीजन के कारण मौत की सूचना दी है। देश में पिछले 2 हफ्ते में 2 फीसद से भी कम पॉजिटिविटी रेट दर्ज़ की गई है, इस हफ्ते की पॉजिटिविटी रेट 1.87 फीसद है। 11 राज्यों में 44 ज़िलों में पॉजिटिविटी 10% से अधिक है।

केरल में ऐसे 10 ज़िले हैं। 6 नॉर्थ ईस्ट राज्यों मणिपुर, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में 29 जिले ऐसे हैं, जहां केस पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद से अधिक है। अब रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है, अब रिकवरी रेट 97.45 फीसद है। पिछले हफ्ते देश में जितने कुल मामले दर्ज़ किए गए उसमें से 51.51 फीसद मामले सिर्फ केरल से दर्ज किए गए हैं। देश में अब सक्रिय मामले 4 लाख से भी कम हो गए हैं। देश में अब 3,88,508 सक्रिय मामले हैं। पिछले कुछ दिनों से 40,000 के लगभग मामले प्रतिदिन दर्ज़ किए जा रहे थे, उसमें कमी आई है। देश में कोरोना के मामलों और टीकाकरण की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में 28,204 मामले दर्ज़ किए गए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp