News24you

News you are looking for

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में डेल्टा वेरिएंट के 4 नए मामले मिलने से हड़कंप

MP CoronaVirus Alert: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्‍य सरकार सतर्क, प्रदेश में संक्रमण दर शून्‍य, पांच सक्रिय मरीज

राजगढ़ । राजगढ़ (Rajgarh) जिले में कोरोना के नए म्यूटेशन डेल्टा वेरिएंट (Delta Varian) का खतरा मंडराने लगा है। नए भेजे गए 15 सैंपल में 4 डेल्टा वेरिएंट पाए जाने के बाद फिर सख्ती नहीं बढाई तो आने वाले दिनों में बढ़ती भीड़ के कारण कोरोना का खतरा फिर से मंडराने लगेगा। पिछले दिनों राजगढ़ जिले में आ रहे कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मरीजों के 15 सैंपल भोपाल जांच के लिए भेजे थे। ताकि नए मरीजों में उनके वैरिएंट का पता लगाया जा सके। इनमें से 4 मरीजों में डेल्टा वायरस का वैरिएंट मिला है।

अनलॉक (unlock) के साथ ही राजगढ़ जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। हालांकि अभी रोजाना जिले में दो से तीन पॉजिटिव मरीज निकल रहे है जो जिले की जनसंख्या के अनुसार 0 प्रतिशत की श्रेणी में ही है परन्तु इन पॉजिटिव निकले 15 सैम्पलों में 4 डेल्टा वेरिएंट निकलना किसी बड़े खतरे से कम नही है।

कलेक्टर बोले कभी भी आ सकती है तीसरी लहर
कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने बताया कि जो हमें सूत्र मिल रहे उसके अनुसार तीसरी लहर कभी भी आ सकती है। इससे बचने के लिए में जिले के नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि आवश्यक जरूरत हो तो ही घर से बाहर निकलें, बेवजह भीड़ का हिस्सा न बनें।