Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

बिजली कंपनी के लाइनमैन को तीन हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

टीकमगढ़। नजदीकी मोहनगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत गोर में मंगलवार की दोपहर लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक बिजली कंपनी के कर्मचारी को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त की गिरफ्त में आए कर्मचारी द्वारा दो युवकों के खिलाफ विद्युत चोरी का झूठा मामला बनाए जाने की धमकी दी जा रही थी और कहा जा रहा था कि यदि रुपया नहीं दिया तो झूठे मामले में फंसा देंगे।

बिजली कंपनी के गौर मंडल अंतर्गत कार्यरत लाइनमैन तेज सिंह बुंदेला द्वारा ग्राम मोगना निवासी जयकुमार यादव एवं हिम्मत यादव से अनाधिकृत रूप से तीन हजार रुपये की मांग की जा रही थी। धमकी दी रही थी कि यदि रुपये नहीं दिए तो बिजली चोरी के झूठे मामले में फंसवा देंगे। धमकियों से परेशान होकर मोगना निवासी जयकुमार यादव एवं हिम्मत यादव ने लोकायुक्त पुलिस सागर की शरण ली और लाइनमैन तेजसिंह बुंदेला के खिलाफ आवेदन दिया। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पहले तो ग्राम गोर आकर पूरी जानकारी जुटाई और फिर दोनों युवकों को सागर बुलाया ।

रिकार्डिंग होने के बाद मंगलवार को टीम ने दबिश दे दी। लोकायुक्त पुलिस सागर के डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि मंगलवार की दोपहर जयकुमार यादव एवं हिम्मत यादव को बुलाकर बताए स्थान पर रिश्वत देने के लिए भेजा जैसे ही लाइनमैन ने तीन हजार रुपये की रिश्वत ली, तभी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए लाइनमैन को गिरफ्तार कर उसके हाथ धुलवाए तो पानी रंगीन हो गया। डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि वर्तमान में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp