Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

पूर्व CM दिग्विजय सिंह, पीसी शर्मा, कैलाश मिश्रा सहित 10 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाने में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं उनके साथ ही नेता विधायक पीसी शर्मा, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित 10 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भोपाल में 200 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज होगा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने भोपाल में धारा 144 लागू होने के बावजूद और विरोध प्रदर्शन किया। उनके खिलाफ अशोका गार्डन थाने में धारा 188,147 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अशोका गार्डन पुलिस का कहना है कि 200 अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज होगा वीडियोग्राफी से पहचान कर नामजद कार्रवाई की जाएगी।

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को कई बार मामू कहा

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आज प्रदर्शन किया था। RSS की लघु उद्योग भारती संस्था को 10 हजार वर्ग फुट जमीन आवंटन करने पर विरोध जताया था। दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया है कि यदि आवंटन रद्द नहीं किया गया और दीवार बनाई गई तो हम उसे तोड़ देंगे। प्रदर्शन के दौरान दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कई बार मामू कहा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp