पहली बार दोपहर में नीलामी; 19 दिसंबर को 12 देशों के 332 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, इनमें सबसे ज्यादा 186 भारतीय

पहली बार दोपहर में नीलामी; 19 दिसंबर को 12 देशों के 332 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, इनमें सबसे ज्यादा 186 भारतीय
खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2020 आईपीएल के लिए होने वाले नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी। 19 दिसंबर को कोलकाता में दोपहर 3:30 बजे से नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। आईपीएल में पहली बार नीलामी सुबह की जगह दोपहर को होगी। ऐसा टीवी के प्राइम टाइम स्लॉट को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नीलामी के लिए रजिस्टर्ड 997 में से 332 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।
इस लिस्ट में भारत के 186 खिलाड़ी हैं। 143 विदेशी और 3 आईसीसी के एसोसिएट सदस्य के खिलाड़ी हैं। पहली बार अमेरिका और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। अमेरिका के अली खान और स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसी पर फ्रैंचाइजी बोली लगा सकते हैं।
1 करोड़ के बेस प्राइस में पीयूष, यूसुफ और उनादकट शामिल
2 करोड़ के टॉप बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। वहीं, 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में रॉबिन उथप्पा इकलौते भारतीय हैं। 1 करोड़ की लिस्ट में पीयूष चावला, यूसुफ पठान और जयदेव उनादकट शामिल हैं। उनादकट पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिके थे, तब उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था।

1.5 करोड़ के बेस प्राइस में 4 इंग्लैंड के खिलाड़ी
डेढ़ करोड़ की बेस प्राइस में दस खिलाड़ी हैं। लिस्ट में इकलौते भारतीय उथप्पा हैं। बाकी 9 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें इंग्लैंड के चार, ऑस्ट्रेलिया के तीन और दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी हैं। लिस्ट में इयॉन मॉर्गन (इंग्लैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), क्रिस वोक्स (इंग्लैंड), डेविड विली (इंग्लैंड), एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया), शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया), केन रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया), काइली एबॉट (द.अफ्रीका) और क्रिस मॉरिस (द.अफ्रीका) हैं।
प्रवीण तांबे सबसे उम्रदराज औरनूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी
भारत के प्रवीण तांबे नीलामी की लिस्ट में शामिल सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनकी आयु 48 साल है। प्रवीण लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने 61 टी-20 मुकाबलों में 67 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर, विदेशी खिलाड़ियों में सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर फवाद अहमद हैं। उन्होंने 88 टी-20 में 91 विकेट लिए। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के स्पिनरनूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी आयु 15 साल है। उन्होंने 7 टी-20 में 8 विकेट लिए।
नीलामी में 134 कैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगेगी
बेस प्राइस (रुपए में) कुल खिलाड़ी भारतीय विदेशी
2 करोड़ 7 00 7
1.5 करोड़ 10 1 9
1 करोड़ 23 3 20
75 लाख 16 00 16
50 लाख 78 9 69
नीलामी में 198 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल
बेस प्राइस (रुपए में) कुल खिलाड़ी भारतीय विदेशी
40 लाख 7 1 6
30 लाख 8 5 3
20 लाख 183 167 16
Exit mobile version