Sunday, October 25, 2026
Latest:
Popular News

नोएडा : 17 साल के लड़के पर 8 साल की बच्ची से रेप का आरोप

नोएडा के सेक्टर 20 थाने में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली एक 8 वर्षीय दलित बच्ची के परिजनों ने उसके पड़ोस में रहने वाले 17 साल के किशोर के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है. इस बात को लेकर सैकड़ों लोगों ने थाना सेक्टर-20 पर पहुंचकर विरोध जताया. पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

हरौला गांव में रहने वाली 8 वर्षीय दलित परिवार की बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर ने बीती रात को उनकी बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण करवाया है.

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस पर आरोप लगाया गया है, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार की सुबह थाना सेक्टर-20 पर पहुंच कर प्रदर्शन किया. पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया, पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp