Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए पटवारी की नदी में डूबने से मौत

खरगोन (Khargone) जिले के अंतर्गत बड़वाह (Barwaha) तहसील से करीब 20 किमी दूर वन क्षेत्र पर्यटन स्थल चिड़ियाभड़क चोरल नदी में इंदौर के 26 वर्षीय पटवारी शहजाद खान डूब गया। मामले कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 ने युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार शहजाद गूगल पर इस स्थल को सर्च करके अपने पटवारी दोस्तों के साथ घुमने आया था। इस दौरान खाना खाकर शहजाद तीन अन्य दोस्तों के साथ चोरल नदी में नहाने के लिए गया। और यहाँ वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। जिसके बाद अन्य साथी ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला लेकिन तब तक शहजाद बेहोश हो गया। इसी दौरान दोस्तों ने 108 को कॉल करके बुलाया, लेकिन उसके पहले ही वाहन से ही ले जाने लगे। वहीं रास्ते में 108 वाहन से उसे बड़वाह के सिविल अस्पताल बड़वाह ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। बतादें कि सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार टीसी विसके भी शासकीय अस्पताल पहुंचे। साथी पटवारियों ने बताया की शहजाद मूलतःछिंदवाड़ा का रहने वाला था। वह बिचौली हपसी में पदस्थ था शहजाद का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

Previous article

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp