Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEजरा हट के

चमत्कार: विज्ञान मेले की एक फोटो से मिल गईं तीन बिछड़ी बहनें, माता पिता की मौत के बाद थीं अनाथालय में

इसे चमत्कार कहें या भाग्य दो अनाथ बहनें जो अपनी छोटी बहन से बिछड़ गई थीं। आखिरकार एक फोटो के कारण मिल गईं। हैदराबाद के एक अनाथालय में रहने वाली 12 और 12 साल की दो बहनों ने विज्ञान मेले की एक तस्वीर में अपनी सबसे छोटी बहन की पहचान की। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियों ने अनाथालय के अधिकारियों को बताया कि विज्ञान मेले की एक फोटो में उनकी खोई हुई बहन की तरह दिखती है।

सड़कों पर भटकती रही छोटी बहन

रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल पहले तक तीनों बहनें अपने पिता के साथ रहती थीं। उनकी मौत के बाद उनमें से दो अनाथालय में रहने लगीं। वहीं सबसे छोटी बहन दादी के पास चली गई। लेकिन दादी की मृत्यु के बाद बच्ची सड़कों पर भटकती रहीं। शुक्र है कि संस्थान के अधिकारियों ने उसे बचा लिया, लेकिन उसे एक अलग अनाथालय में रखा गया। इस दौरान दोनों बड़ी बहनों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सौभाग्य से एक दिन विज्ञान मेले की कुछ तस्वीरें बच्चों को दिखाई गई। तभी लड़कियों ने अपनी बहन की पहचान की।

कराया डीएनए टेस्ट

हैदाराबाद के जिला कल्याण अधिकारी अकेश्वर राव ने कहा कि हमारे प्रदेश के अनाथालयों में, अधिकारी और परामर्शदाता कई कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों की भागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं। उनमें से एक इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित एक विज्ञान मेला था। मेले की कुछ फोटोज अनाथालय में बच्चों को दिखाई गई। तब दो लड़कियों ने अपने केयरटेकर को बताया कि उनमें एक लड़की उनकी खोई हुई बहन के तरह दिखती है। बाद में एक डीएनए टेस्ट किया गया। जिससे पुष्टि हुई कि वे वास्तव में खोई हुई बहन थीं। आखिरकार रविवार को तीनों बहनों का मिलन हो गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp