News24you

News you are looking for

खजुराहो के युवक पर आया मैक्सिको की महिला का दिल, 30 साल छोटे भारतीय से करेंगी शादी

खजुराहो के युवक पर आया मैक्सिको की महिला का दिल, 30 साल छोटे भारतीय से करेंगी शादी

MP के खजुराहो में रहने वाले एक युवक पर मैक्सिको की युवती का दिल आ गया। युवती युवक से 30 साल बड़ी है। युवती चार साल पहले खजुराहो घूमने के लिए आई थी। यहां दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए थे। इससे दोनों में बातचीत होती रही और यही बातचीत प्यार में बदल गई।

वे चली गईं थीं 2021 में लाकडाउन खुलने के बाद वे दोबारा खजुराहो आईं। जुलिया अभी तक तीन बार भारत आ चुकी हैं। अमन का कहना है कि उसे तीन भाषाएं आती हैं। हिंदी, इंग्लिश और स्पेनिश। बुंदेलखंडी बोली भी आती है। अमन ने यूट्यूब और किताब से पढ़कर स्पेनिश सीखी थी। मारठा भी स्पेनिश में बात करती हैं । उनसे बात करते-करते अमन की स्पेनिश भी एकदम साफ हो गई। अमन कहते हैं कि जब परिवार के लोगों को जुलिया से शादी करने के बारे में बताया तो पहले सभी ने इनकार कर दिया, लेकिन बाद में सभी मान गए।

अब दोनों ने अपर कलेक्टर छतरपुर के कार्यालय में शादी के लिए आवेदन दिया है। खजुराहो निवासी शेख अमन ने बताया कि चार साल पहले हैंडीक्राफ्ट दुकान में मैक्सिको की मारठा जुलिया आई थीं। यहां दोनों की मुलाकात हुई। शाम को दोबारा मार्केट में मिले। यहां दोनों ने साथ बैठकर चाय पी।

अमन का कहना है कि इस दौरान दोनों में काफी देर तक बातचीत हुई। दुकान से 2-3 दिन की छुट्टी लेकर जुलिया को छतरपुर और आसपास का क्षेत्र घुमाया। इससे दोस्ती और गहरी हो गई। जुलिया करीब एक माह तक यहां रुकीं। इस दौरान अमन ने ही उन्हें घुमाया। 2020 में कोविड लगने से जुलिया खजुराहो नहीं आ सकीं, लेकिन दोनों के बीच बातचीत होती रही।