Monday, October 26, 2026
Latest:
Corona newsHealth

कोरोना संक्रमण से जल्दी ठीक होने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, जल्द होंगे स्वस्थ

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus In India) का कहर जारी है। इस दौरान सेल्फ मेडिकेशन (Self Medication) और चीजों की सही जानकारी न होने की वजह से कई लोग कोविड-19 (Covid-19) के साथ ही अन्य बीमारियों के भी शिकार हो रहे हैं। हालांकि, संक्रमण के दौरान लाइफस्टाइल (Lifestyle) में कुछ बदलाव करने से आपको काफी आराम मिल सकता है।

संक्रमण से जल्दी ठीक होने के लिए आजमाएं ये तरीके

कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) हर किसी की बॉडी पर अलग तरीके से असर डालता है। इससे ठीक होने के लिए भी सबका रिकवरी टाइम और प्रोसेस भी अलग है। कोविड 19 संक्रमण होने के बाद कुछ दिनों तक अपना ज्यादा ख्याल रखने और लाइफस्टाइल (Lifestyle) को पूरी तरह से बदल देने की जरूरत होती है। जानिए, कोविड 19 से रिकवरी के कुछ टिप्स (Covid-19 Recovery Tips)।

सुबह की धूप है सबसे जरूरी

कोरोना वायरस से रिकवर (Coronavirus Recovery Tips) होने के लिए विटामिन D (Vitamin D) बेहद जरूरी है। सुबह धूप में 10-15 मिनट तक जरूर बैठें। गर्मी के दिनों में धूप तेज है इसलिए सुबह-सुबह की हल्की धूप में ही बैठें, वरना डिहाइड्रेशन होने का खतरा बढ़ सकता है।

प्राणायाम से बनेगी बात

कोरोना से संक्रमित होने पर बॉडी में कमजोरी आ जाती है। इसलिए धीरे-धीरे हल्की एक्सरसाइज (Exercise) करें। बॉडी में ऑक्सीजन का लेवल (Oxygen Level Control) दुरुस्त रखने के लिए प्राणायाम जरूर करें। कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन लेवल में सुधार करने के लिए अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम करना चाहिए ताकि बॉडी का ऑक्सीजन लेवल ठीक रहे।

डाइट में बदलाव से बनेगी बात

कोरोना से रिकवरी के बाद शरीर में बहुत कमजोरी होती है। इसलिए मरीज अपनी डाइट (Covid-19 Diet) का ध्यान रखें। हर सुबह खजूर, किशमिश, बादाम और अखरोट जरूर खाएं। अगर आपकी खाने की इच्छा कम है तो ड्राईफ्रूट का सेवन करें। इससे आपको जरूरी न्यूट्रिशन के साथ ही एनर्जी भी भरपूर मिलेगी।

सहजन का सूप करेगा आपकी मदद

कोविड 19 संक्रमण की वजह से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है इसलिए सहजन का सूप जरूर पीएं। औषधीय गुणों से भरपूर सहजन का सूप कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होता है। इससे डिप्रेशन, घबराहट और थकान की समस्या भी दूर होती है।

गर्म मसालों से बनाएं काढ़ा

किचन में मौजूद गर्म मसाले आपकी इम्युनिटी (Immunity Booster Kadha) बढ़ाकर आपको जल्दी हेल्दी कर सकते हैं। इस बीमारी से अपना बचाव करने और इम्युनिटी को दुरुस्त रखने के लिए जीरा, धनिया और सौंफ का काढ़ा पीएं। इस काढ़े का सेवन दिन में 2 बार किया जा सकता है। इससे खून साफ रहेगा और तनाव भी दूर होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp