HOMEराष्ट्रीय

छतरपुर से कटनी आ रहे चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर व सहायक ने कूदकर बचाई जान,

जिले में अमानगंज-पवई रोड पर रामरज कैंप के पास चलते तेज रफ्तार ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक चालक एवं परिचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक छतरपुर से कटनी की तरफ जा रहा था। अमानगंज-पवई के बीच धग्धा मोड़ के समीप रास्ते मे ट्रक में अचानक आग भड़कने लगी। देखते ही देखते महज कुछ ही मिनिटों में आग बढ़ गई। ट्रक में लोड सामान देखते देखते जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी लगते ही अमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक ट्रक में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। ट्रक में प्लास्टिक की पानी की टंकी रखी हुई थी। नौगांव के छतरपुर से अमानगंज के रास्ते होकर कटनी के लिए जा रहीं थी।

Show More
Back to top button