Monday, October 26, 2026
Latest:
Election News

कहीं भी आसानी से देख सकेंगे चुनाव परिणाम, निर्वाचन आयोग ने की विधानसभा आम/उपचुनाव के परिणामों के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था

भारत निर्वाचन आयोग के अंडर सेक्रेटरी पवन दीवान ने बताया कि असम, तामिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी के विधानसभा आम चुनाव-2021 और अन्य राज्यों के उप चुनाव-2021 के रुझान और परिणाम 2 मई को प्रात: 8 बजे से उपलब्ध होंगे।

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in पर चुनाव परिणाम प्रदर्शित किये जायेंगे और हर कुछ मिनटों में इसे अद्यतन किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक क्षेत्र के परिणाम राउण्डवार प्रदर्शित होंगे। इसी तरह गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर उपलब्ध मोबाइल एप ‘वोटर हेल्पलाइन” पर भी रुझान और परिणाम देखे जा सकते हैं।

वेबसाइट/मोबाइल एप संबंधित मतगणना केन्द्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा भरी हुई जानकारी प्रदर्शित करेगा। निर्वाचन आयोग संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनके मतगणना केन्द्र की सिस्टम पर भरी जानकारी को प्रदर्शित करेगा। प्रत्येक लोक सभा/विधानसभा क्षेत्र का अंतिम डाटा प्रपत्र-20 में ही जारी किया जायेगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp