Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

कर्मचारियों के DA में होगा इतने प्रतिशत का इजाफा, मिलेगी बड़ी राहत, जुलाई के से ही वृद्धि संभव

भोपाल। कर्मचारियों  और पेंशनभोगियों  के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें जुलाई में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी मिलने की उम्मीद है।

उन्हें जुलाई में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी मिलने की उम्मीद है ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) द्वारा जनवरी से मई तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

श्रम मंत्रालय ने मई 2021 के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index) के आंकड़े दिए हैं। इसमें मई 2021 के सूचकांक (index) में 0.5 अंक की वृद्धि हुई है। जिससे यह 120.6 पर पहुंच गया है। श्रम मंत्रालय ने अभी तक जून के आंकड़े जारी नहीं किए हैं लेकिन इसकी बहुत कम संभावना है कि जून के आंकड़ों में कोई बड़ी वृद्धि होगी। 4% की DA वृद्धि के लिए जून में यह आंकड़ा 130 को छूना चाहिए लेकिन AICPI के लिए एक महीने में 10 अंक की छलांग लगाना असंभव है और यही कारण है कि जुलाई में DA में 3% से अधिक वृद्धि की संभावना नहीं है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2021 और जुलाई 2021 के DA की घोषणा सितंबर में की जाएगी। इसलिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अभी दो महीने इंतजार करना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि section 1 के कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपये से 37,554 रुपये के बीच होगा।

वहीँ सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 17% DA मिलता है और जब अंतिम तीन किस्तों का डीए वृद्धि बहाल हो जाएगी तो यह बढ़कर 28% हो जाएगी। गौरतलब है कि जनवरी 2020 में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दूसरी छमाही यानी जुलाई 2020 में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी और जनवरी 2021 में इसमें 4% की बढ़ोतरी की गई थी। अब अगर जुलाई 2021 में इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp