News24you

News you are looking for

कटनी की महिला को इटावा में ट्रेन में बच्चा चुराते पकडा गया

कटनी की महिला को इटावा में ट्रेन में बच्चा चुराते पकडा गया

इटावा। कटनी की एक महिला को ट्रेन में बच्चा चुराते पकडा गया है। यह घटना ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस में हुुुई मिली जानकारी के अनुसार  ट्रेन में महिला कानपुर के दंपती का बच्चा चुरा ले गई। पिता की सूचना पर जीआरपीट ने इटावा स्टेशन पर महिला को दबोच कर बच्चा बरामद कर लिया। महिला को जेल भेज दिया गया है। जीआरपी थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस से योगेंद्र परिवार के साथ कानपुर जा रहे थे। वह स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। चलती ट्रेन में एक महिला उनका छह वर्षीय बच्चा उठा ले गई।

कुछ देर बाद जानकारी होने पर योगेंद्र ने ट्रेन में चल रहे जीआरपी के स्कॉट को सूचना दी। जीआरपीट ने दो महिलाओं समेत चार सदस्यीय टीम बनाई। ट्रेन इटावा स्टेशन पर रुकने पर महिला पुलिसकर्मी कल्पना बघेल व कनिका चौधरी ने बच्चा चुराने वाले महिला को दबोच लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने अपना नाम नीलू केवट बताया है। वह मध्य प्रदेश के कटनी जिले के मो. चांडक चौक की निवासी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। महिला के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।