Saturday, October 24, 2026
Latest:
शहर

अब शहडोल सांसद ने गैर अधिमान्य पत्रकारों और कैमरामैन के लिए की यह मांग

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को कोविड -19 योद्धा का दर्जा देने के बाद अब सम्पूर्ण प्रदेश से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले गैर अधिमान्य पत्रकारों, कैमरामैन को कोविड 19 योजना का लाभ दिये जाने की मांग उठने लगी है।

लोगों ने पत्रकारों को अधिमान्य / गैर अधिमान्य श्रेणी में बांटने की जगह जिला / तहसील स्तर पर सक्रिय ,वास्तविक पत्रकारों को भी इस दायरे में रखने की आवाज निरन्तर उठाई जा रही है।

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र प्रेषित कर प्रदेश में जिला और तहसील स्तर पर समाचार कव्हरेज करने वाले पत्रकारों , कैमरामैन को भी कोविड योद्धा की मान्यता देने की मांग की है।

अब शहडोल सांसद ने गैर अधिमान्य पत्रकारों और कैमरामैन के लिए की यह मांग

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के माध्यम से  श्रीमती सिंह ने गैर अधिमान्य पत्रकारों, कैमरामैन, जन संपर्क विभाग के कर्मचारियों, सहकारिता और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कोविड योद्धा योजना का लाभ दिये जाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियो की मांग पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के सभी अधिमान्य पत्रकारों को कोविड योद्धा योजना के दायरे मे लिये जाने की घोषणा की थी।

इसका सभी ने स्वागत् किया है तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए अन्य सभी क्षेत्रीय पत्रकारों को इसका लाभ देने की मांग की गयी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp