Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Transfer पर बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में एक जुलाई से शुरू होंगे तबादले

भोपाल। ट्रांसफर की उम्मीद लगाए बैठे राज्य कर्मचारी के लिए अच्छी खबर है। दरअसल ट्रांसफर पर से रोक हटने वाली है। एक बार फिर सभी विभाग के कर्मचारियों के ट्रांसफर (Transfer)  होंगे। ट्रांसफर की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू की जाएगी। दरअसल शुक्रवार को कर्मचारियों की ट्रांसफर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।

CM Shivraj ने कहा कि 1 जुलाई से ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान राज्य सरकार के कर्मचारियों की ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दे ट्रांसफर पर से रोक सिर्फ 1 महीने के लिए हटाया जायेगा। इस बीच सभी विभागों को समीक्षा कर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

हालांकि ट्रांसफर की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होनी थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर (corona second wave) ने मध्य प्रदेश ट्रांसफर को एक बार फिर रोक दिया था। इससे पहले कैबिनेट बैठक (cabinet meeting) के दौरान सीएम शिवराज ने ट्रांसफर से ban हटाया था। जिसके बाद 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रदेश में ट्रांसफर होने थे।

वही ट्रांसफर को लेकर नए नियम और नीति भी तय किए गए हैं। इसी व्यवस्था के तहत प्रदेश में ट्रांसफर किए जाएंगे। नियम के तहत तहसील, जिला और राज्य स्तर पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के तबादले प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर किए जाएंगे। प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के ट्रांसफर विभागीय मंत्री के अनुमोदन के तहत होंगे।

ट्रांसफर में किसी भी तरह की दिक्कत पर ट्रांसफर की फाइल सीधे सीएम शिवराज (CM Shivraj) तक पहुंचेगी।बता दे कि शिवराज सरकार बनने के बाद ट्रांसफर कराने के लिए हजारों कर्मचारियों के आवेदन प्रभारी मंत्री और विधायकों के पास पहुंचे हैं। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा तबादले स्कूल शिक्षा विभाग में होने हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp