Top News 14 April 2022: आंध्र प्रदेश में रसायन फैक्टरी में आग, 6 की मौत

Top News 14 April 2022: आंध्र प्रदेश में रसायन फैक्टरी में आग, 6 की मौत

गुरुवार आधी रात के करीब गैस रिसाव के कारण हुई। आग लगने के समय फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में अठारह व्यक्ति काम कर रहे थे। मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे।

एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से फैक्ट्री में आग लगी आग लगने के समय फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में अठारह व्यक्ति काम कर रहे थे। मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की।

अधिकारियों को घायलों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को घटना की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Exit mobile version