HOME

विकसित राष्ट्र बनाने के लिए है यह चुनाव जिससे जुड़ी हैं भारत के हर नागरिक की भावनाएं: हितानंद शर्मा

कटनी पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ली भाजपा पदाधिकारी, निगम पार्षदों की अहम बैठक

कटनी। यह लोकसभा चुनाव केवल सरकार के लिए नहीं बल्कि तेजी से विकास की ओर बढ़ते भारत को अगले 5 सालों में विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने वाला चुनाव है। यह विचार भाजपा जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारी तथा नगर निगम भाजपा पार्षदों की आवश्यक कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहीं। कटनी पहुंचने पर जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन सहित वरिष्ठ नेताओं ने श्री शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद कामकाजी बैठक के प्रस्तावना उद्बोधन में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कटनी जिले में चल रहीं चुनावी संगठनात्मक गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी तथा मंचासीन हितानंद शर्मा का स्वागत किया इसी कड़ी में मंच पर उपस्थित जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण श्रीमती अलका जैन, रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक का जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने तथा आभार प्रदर्शन विधायक संदीप जायसवाल ने किया।

 

बैठक के दौरान सभी दायित्ववान कार्यक्रताओं से संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने जानकारी ली तथा संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ विजय अभियान को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने परिश्रम से बूथ विजय के संकल्प के साथ 10 फीसदी ज्यादा वोट हासिल करेगा।

उन्होनें कहा कि किसी भी गली मोहल्ले में हर दूसरा घर ऐसा है जिसमे हमारी सरकार की जनकल्याण की योजनाओं के लाभार्थि हैं ऐसे लोगों से मुलाकात तथा उन्हें सरकार की विकास की धारा की मंशा से अवगत कराना हमारा धेय होना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन ही ऐसा संगठन है जो हर वक्त एक्टिव मोड में रहता है हम हर चुनाव की गम्भीरता को कभी भी कमतर नहीं आंकते यही कारण है कि आज हमारा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जिसमे सर्वाधिक कार्यकर्ता के साथ साथ सर्वाधिक जनप्रतिनिधियों की संख्या है फिर चाहे वह संसद हो या फिर गांव का सरपंच। यह चुनाव देश को इसी तेजी से आगे बढ़ने के लिए होने वाला निर्वाचन है जिसमे हर किसी की भागीदारी हो इस पर काम करना होगा।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, चेतन हिंदुजा, रणवीर कर्ण, अंकिता तिवारी, जिला मंत्री रामू साहू, आशीष गुप्ता बाबा, विजय गुप्ता, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, संकल्प तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे, अभिषेक ताम्रकार, संदीप दुबे, वागीश आनंद, मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, सीमा जैन, मृदुल मिश्रा, पार्षद राजेश भास्कर, सुरेंद्र गुप्ता, शिब्बू साहू, रमेश सोनी, शशिकांत तिवारी, श्याम पंजवानी, राजू माखीजा, बल्ली सोनी, गोविंद चावला, अवकाश जायसवाल, शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, सरला मिश्रा, सोनू बहरे, भट्टू यादव आदि अपेक्षित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button