HOMEKATNI

विद्यार्थियों को गोबर कंपोस्ट एवं जीवामृत खाद का प्रशिक्षण दिया गया

 

कटनी। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासकीय आरके गौतम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरवारी विकासखंड ढीमरखेड़ा में विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राचार्य संघ रत्न भेलावे के मार्गदर्शन में जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में विद्यार्थियों को ग्राम में उपलब्ध कचरा गोबर से कम लागत तकनीकी के अंतर्गत गोबर कंपोस्ट एवं शीघ्र खाद के अंतर्गत मटका खाद तथा जीवामृत बनाने तथा फसलों में उपयोग करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। जैविक खाद में 20% नमी का होना आवश्यक है इसमें सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं।बिना गोबर कंपोस्ट बनाएं अधसड़ा गोबर खेत में डालने से खेत में नींदा तथा दीमक में वृद्धि एवं पोषक तत्वों की कमी से फसल उत्पादन कम होता है चार माह में तैयार होने वाली गोबर कंपोस्ट को 20 से 25 टन प्रति हेक्टर बोनी से पूर्व खेत की जुताई के समय देने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया शीघ्र खाद के अंतर्गत मटका खाद एवं जीवामृत खाद को बनाने एवं उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण संपन्न कराने में शिक्षक कमल सिंह एवं अरविंद ने सहयोग प्रदान किया।

Show More
Back to top button