HOME

मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा कल पन्ना में दाखिल करेंगे नामांकन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 3 अप्रैल को पन्ना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह दोपहर 12.45 बजे पन्ना के छत्रसाल स्टेडियम नजरबाग में जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात नेतागण रोड शो और नामांकन रैली में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल करायेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button