News24you

News you are looking for

School Closed News हरियाणा, दिल्ली, उडीसा में कोरोना तो पटना वाराणसी में ठंड के कारण स्कूल बंद

school-close in mp

School Closed: हरियाणा उडीसा सहित कई जगह कोरोना को देखते हुए स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए वहीं पटना तथा वाराणसी में ठंड को देखते 8 जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

पटना में ठंड का प्रकोप देखते हुए स्कूलों को बंद किए जाने के आदेश दिए गए हैं. बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. पटना डीएम ने इसके लिए बकायदा आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि बच्चों की सेहत पर शीतलहर के कारण बुरा असर पड़ सकता है. इसलिये आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पटना के स्कूल बंद रहेंगे. यह आदेश 3 जनवरी यानी सोमवार से ही प्रभावी हो जाएगा.

ठंड के प्रकोप को देखते हुए वाराणसी जिले के इंटरमीडियट तक के सभी स्कूल/कॉलेज सोमवार से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। 9 जनवरी को रविवार है इस कारण स्कूल अब 10 को ही खुलेंगे। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने इस बाबत रविवार को निर्देश जारी किए।

निर्देश के मुताबिक, तीन से आठ जनवरी तक स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करना चाहे तो वह इसके लिए स्वतंत्र है। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक सहित सीबीएसई एवं आईसीएसई के विद्यालयों पर भी लागू होंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बच्चों के लिए आठ जनवरी तक बंद रखने का आदेश है।