News24you

News you are looking for

School Band COVID19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद

MP Teacher Tablet Scheme: प्रदेश के शासकीय सभी शिक्षकों को टेबलेट का पैसा मिलना शुरू

School Band COVID19: महाराष्ट्र में COVID19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे

। School Band बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल जारी रहेगा। सुरेश काकानी, अतिरिक्त आयुक्त, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का कहना है कि मुंबई में कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल Covid19 प्रोटोकॉल के साथ जारी रहेंगे। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र टीकाकरण प्राप्त करने के लिए स्कूल आ सकते हैं। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से तो लगातार मामले बढ़ रही रहे थे, बंगाल में भी संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं, लेकिन जैसी आशंका जताई जा रही थी उसके मुकाबले बढ़ोतरी कम है। राज्यों से रविवार देर रात तक मिली सूचनाओं के मुताबिक, 28 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। इनमें अभी कई राज्यों के आंकड़े शामिल नहीं हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 11,877 केस मिले हैं, जबकि बंगाल में 6,153 मामले पाए गए हैं। मुंबई में 8,063 मामले मिले हैं जो एक दिन पहले मिले मामलों से 27 प्रतिशत ज्यादा है।