Police News 10 अधिकारियों को आवंटित होगा IPS संवर्ग, ये हैं अधिकारियों के नाम

Police News 10 अधिकारियों को आवंटित होगा IPS संवर्ग, ये हैं अधिकारियों के नाम

Police News राज्य पुलिस सेवा के दस अधिकारियों को इस वर्ष आइपीएस संवर्ग आवंटित होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार करके गृह विभाग को भेजा है। विभाग अब परीक्षण करने के बाद इसे संघ लोक सेवा आयोग भेजेगा। देवेंद्र सिंह सिरोलिया, गोपाल प्रसाद और मुन्नालाल चौरसिया के नाम 56 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण प्रस्तावित नहीं किए जाएंगे। 1996 बैच के अधिकारियों के नामों पर विभागीय पदोन्नति समिति में विचार होगा।

इनके नाम किए प्रस्तावित

प्रकाश चंद्र परिहार, विनोद कुमार सिंह, मनीष खत्री, राजेश कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, रामसरन प्रजापति, सुंदर सिंह कनेष, अरुण कुमार मिश्रा, राजेश व्यास, पद्मविलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडे, अजय पांडे, डा. संजय कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार सोनी, सीताराम ससत्या, अवधेश प्रताप सिंह बागरी, राजेंद्र कुमार वर्मा, अमृत मीना, विक्रांत मुराब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे, राजेश रघुवंशी।

गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस सेवा से आइएएस संवर्ग में नियुक्ति के लिए इस वर्ष दस पद उपलब्ध हैं। एक पद के विरुद्ध तीन अधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए जाते हैं। 1996 बैच के अधिकारियों के नाम पुलिस मुख्यालय ने संघ लोक सेवा आयोग को भेजने का प्रस्ताव दिया है। सेवा अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद अगले सप्ताह प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 31 दिसंबर से पहले आयोजित होगी। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग 18 पदों के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग को भेज चुका है।

Exit mobile version