News24you

News you are looking for

MP Weather: 4 दिन बाद मध्य प्रदेश में बारिश की झड़ी, इन जिलों में झमाझम

MP Weather: 4 दिन बाद मध्य प्रदेश में बारिश की झड़ी, इन जिलों में झमाझम

भोपाल । मध्य प्रदेश में वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव (MP Weather) ना होने के चलते बारिश का दौर थम गया है, लेकिन 4-5 दिन बाद एक बार फिर मानसून (Monsoon 2021) के सक्रिय होने की संभावना है, इसके बाद पूरे प्रदेश में झमाझम का दौर शुरु हो जाएगा।  मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 4 जुलाई रविवार को सभी संभागों के जिलों में कही कहीं बारिश के साथ बिजली (Rain) गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (MP Weather Alert) ने आज 4 जुलाई 2021  रविवार को इंदौर, सागर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, कटनी, ग्वालियर और चंबल के जिलों में कहीं कहीं बौछारों की संभावना जताई हैं। वही रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन 4-5 दिनों  बाद मध्य प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे है, जिसके बाद 8-9 जुलाई से बारिश का सिलसिला दोबारा से शुरू हाेने के आसार हैं।विभाग ने किसान को भी सलाह दी है कि  खरीफ फसल की बोवनी अभी 10 जुलाई तक न करें। वही  11-12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिले है। जिसके प्रभाव से जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रदेश में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, पूर्वी यूपी और तमिलनाडु में हल्की से भारी बारिश होने की आशंका है। वही 5 जुलाई को बिहार, पूवी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक बारिश की संभावना है।